मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेले की समीक्षा, शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Edited By Nitika,Updated: 18 Jan, 2021 11:41 AM

instructions to complete the remaining works of kumbh mela soon

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास में कुंभ मेले की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने सरकारी आवास में कुंभ मेले की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं जनता का सहयोग भी लिया जाए। कोरोना के मानकों का पूर्णत: पालन करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी के अन्त तक स्थाई प्रकृति के सभी कार्य पूर्ण किए जाए। कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कुंभ के दृष्टिगत व्यापक जन जागरूकता अभियान संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि स्वच्छ, सुन्दर एवं सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए मेला प्रशासन के साथ सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। मेला क्षेत्र में मास्क एवं सेनेटाइजर की उचित व्यवस्था की जाए। कोरोना से सतर्कता के लिए भी मेला एवं जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि अस्थाई प्रकृति के अवशेष कार्यों को भी जल्द पूर्ण किया जाए एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य भी समय से पूर्ण किए जाए। आगामी कुंभ पर्वों में श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। इसके दृष्टिगत भी सभी व्यवस्थाएं पहले से ही योजना बनाकर तैयार रखी जाए।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि कुभ मेला में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आस्था से संबंधित विभिन्न पक्षों को सामने लाया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिव्य एवं भव्य कुंभ के आयोजन के संबंध में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!