कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात

Edited By Nitika,Updated: 13 Jun, 2021 01:44 PM

indira hridayesh died of heart attack

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है।

 

नई दिल्ली/देहरादूनः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है।

तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तराखंड राज्य की वरिष्ठ नेत्री, पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहीं, मेरी बड़ी बहन जैसी आदरणीया इंदिरा हृदयेश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वहीं मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान के चरणों में प्रार्थना करता हूं। स्व. इंदिरा हृदयेश जी से मेरा परिचय दशकों पुराना रहा है। उनसे सदा मुझे बड़ी बहन जैसी आत्मीयता मिली। विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने में वे सदा अग्रणी रहती थीं। मैं इस कठिन समय में उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त करता हूं। ॐ शांति

बता दें कि इंदिरा हृदयेश कांग्रेस हाईकमान के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने दिल्ली आई थी। यहां उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन गया। वह 80 वर्ष की थीं। वह उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता और हल्द्वानी से विधायक थीं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!