8 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
सास-ससुर बने मां-बाप, विधवा बहू का कन्यादान कर पेश की इंसानियत की मिसाल
Edited By Nitika,Updated: 02 Dec, 2018 05:58 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित बालावाला का चंद्र परिवार छोटी सोच रखने के बावजूद भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मात्र 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित बालावाला का चंद्र परिवार छोटी सोच रखने के बावजूद भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गया है। इन दिनों सबकी जुबान पर चंद्र परिवार चढ़ा हुआ है। परिवार के सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू का कन्यादान कर उसकी दूसरी शादी करके इंसानियत की मिसाल पेश की है। एक साल बाद कवीता के पति की डूबने से हुई मौत देहरादून के बालावाला में रहने वाले पति पत्नी विनोद चंद और कला चंद। चंद परिवार की बहू के रूप में 2014 में घर आई कवीता के बाद पूरे घर में खुशियां सी आ गई थी। पूरा परिवार बेहद खुश था और अपने बेटे संदीप चंद के लिए बहू लाकर और ससुराल ने कवीता को इतना प्यार दिया जिससे कवीता भी बेहद खुश रहती थी लेकिन एक साल बाद 2015 में ना जाने इस हंसते खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। कवीता चंद का पति संदीप हरिद्वार में अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था लेकिन फिर कभी वापस नहीं लोटा। गंगा में नहाते समय संदीप की डूबने से मौत हो गई थी। हंसता खेलता चंद परिवार टूट गया और कवीता की मांग के सिंदूर मिट गया। बेटे के जाने से परिवार को तो बड़ा सदमा लगा ही था लेकिन 1 साल बाद ही पति का साया सर से छिन जाना कवीता के लिए बेहद दुखदाई था। बेटा तो कभी भी वापस नहीं आ सकता था लेकिन परिवार वालो से विधवा बहू का दुख नहीं देखा जा रहा था। कवीता की शादी कर ससुराल बना मायका परिवार वालों ने कवीता की खुशी के लिए उसकी दूसरी शादी करने की सोची ताकि कवीता की पूरी जिंदगी इस तरह से दुख के साए में ना कटे। कवीता के चाचा बताते हैं की बेटे के जाने के बाद पूरा परिवार बुरी तरह से टूट गया था लेकिन हमने अपनी बहू को पूरा हौसला दिया साथ ही कवीता ने भी अपने साथ-साथ पूरे परिवार को हौसला दिया। समाज के द्वारा भी कई बाते की जाती थी। लड़की को मायके भेज दो लेकिन हमने कवीता को बहू नहीं बेटी माना और इसीलिए कवीता की शादी बेटी मानकर पूरे रस्मो-रिवाज के साथ की। बेटे के चले जाने के बाद पूरा परिवार बेटे के दुख में तो था ही लेकिन अपनी बहू कवीता के लिए इस सोच में था की उनकी जवान बहू कैसे एक विधवा की जिंदगी जीएगी। इसीलिए पूरे परिवार ने कवीता की खुशी के लिए कवीता को बेटी मानकर उसका पूरे रस्मो-रिवाज के साथ विवाह कर दिया और कवीता का यह ससुराल उसके लिए अब मायका बन गया है। चंद्र परिवार की सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही बता दें कि चंद्र परिवार की इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही हो रही है। बहु को बेटी की तरह विदा कर इन्होंने समाज को एक बड़ी सीख दी है। यदि हर परिवार चंद्र परिवार बन जाए तो 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियान करने की जरूरत शायद कभी ना पड़े।
देहरादून में किशोरी से दुष्कर्म, 72 घंटों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे; कोर्ट ने 20 साल की सजा...
उत्तराखंड में भयानक हादसाः 26 वर्षीय युवक नहर में बहा, दोस्तों में मच गई चीख-पुकार
उत्तराखंड में बड़ी वारदातः पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में फैली सनसनी
Uttarakhand: कक्षा 12 की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
मुख्यमंत्री धामी ने मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना, कहा- नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और...
उत्तराखंड में लव जिहादः मां पर बरसाए ताबड़तोड़ थप्पड़ ! और पिता से भी किया दुर्व्यवहार, युवती के...
उत्तराखंड के इस जिले में जोरदार धमाका ! मां-बेटे समेत 3 लोग गंभीर घायल
Uttarakhand : इन पुलिस अधिकारियों को मिली Promotion, बनाया डी.एस.पी.
उत्तराखंड में बड़ा हादसाः दो युवकों की दर्दनाक मौत, कार से टकराई बाइक; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है सरकार की मुहर
USD $
05/04/2026 01:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes