पुष्कर सिंह धामी ने सैन्य धाम के लिए ली शहीद मेजर चित्रेश के घर की माटी

Edited By Nitika,Updated: 02 Dec, 2021 12:52 PM

dhami took the soil of martyr house for military shrine

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश के आंगन की पवित्र मिट्टी ली।

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। उन्होंने शहीद के पिता एसएस बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश की लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे।

वहीं पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में सैन्यधाम की जो कल्पना है, सबके सहयोग से यह सैन्यधाम भव्य बनाया जाएगा। सभी शहीदों का वहां पर स्मरण होगा। उन्होंने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!