गंगोत्री से BJP विधायक गोपाल रावत का निधन, सीएम और पूर्व CM सहित इन नेताओं ने जताया दुख

Edited By Nitika,Updated: 23 Apr, 2021 09:46 AM

death of bjp mla gopal rawat

उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत का गुरुवार को कैंसर से निधन हो गया।

 

देहरादूनः उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत का गुरुवार को कैंसर से निधन हो गया।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रावत ने यहां एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि करीब 60 वर्षीय विधायक लंबे समय से रीढ़ की हडडी के कैंसर से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा एक पुत्र और 2 विवाहित पुत्रियां हैं। वह 2 बार गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।

वहीं रावत के निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!