CM रावत ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Edited By Nitika,Updated: 25 Sep, 2020 06:25 PM

cm rawat garlanded the statue of pandit deendayal upadhyay

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

देहरादूनः उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
PunjabKesari
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया है। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कभी भी कोई समझौता नहीं किया है वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल व्यवहारिक रहे उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरदृष्टि वाले महान विचारक थे।
PunjabKesari
वहीं प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय महान विचारक तथा भाजपा के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नहीं अन्य दलों ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को आज पूरे देश ही नही विश्व ने भी स्वीकार किया है और उसी विचार को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही ये मानती रही है कि देश का किसान अगर खुशहाल है, स्वस्थ है, तभी देश प्रगति कर सकता है।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!