NIT के लिए 909.85 करोड़ की स्वीकृति पर CM रावत ने PM मोदी का जताया आभार

Edited By Nitika,Updated: 02 Jul, 2020 03:15 PM

cm rawat expressed gratitude to pm modi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़वाल श्रीनगर में प्रस्तावित एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए केन्द्र की ओर से 909.85 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़वाल श्रीनगर में प्रस्तावित एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए केन्द्र की ओर से 909.85 करोड़ रुपए की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है और एनआईटी के पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने से गुणवत्तापरक शिक्षा का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्यवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अब जरुरत है कि जल्द से जल्द स्थायी परिसर का निर्माण हो सके।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!