UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Ramanjot,Updated: 03 Oct, 2026 03:10 PM

15 ias officers transferred in up

राकेश कुमार सिंह को लखनऊ के ADM (वित्त और राजस्व) पद से हटाकर हाउसिंग डेवलपमेंट काउंसिल का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 15 IAS और 8 PCS अधिकारी शामिल हैं। इन तबादलों में विकास, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, राजस्व, खनन और विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव शामिल हैं। 

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, राकेश कुमार सिंह को लखनऊ के ADM (वित्त और राजस्व) पद से हटाकर हाउसिंग डेवलपमेंट काउंसिल का अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। 

  • नीरज शुक्ला को हाउसिंग डेवलपमेंट काउंसिल के अतिरिक्त आयुक्त पद से PCF का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 
     
  • PCF के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र भूषण का तबादला लोहिया अकादमी के अतिरिक्त निदेशक पद पर किया गया है। 
     
  • सचिन कुमार सिंह को जौनपुर मंडी परिषद के अतिरिक्त निदेशक पद से चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 
     
  • ध्रुव खड़िया को मऊ का CDO नियुक्त किया गया है, और विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ के CDO पद से प्रयागराज में राजस्व बोर्ड का सदस्य (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। 
     
  • नरेंद्र बहादुर सिंह को लखीमपुर खीरी के ADM पद से जौनपुर का CDO नियुक्त किया गया है। 
     
  • UPEDA के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरि प्रताप शाही को पंचायती राज निदेशक नियुक्त किया गया है। 
     
  • पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह को PCDF का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 
     
  • PCDF के प्रबंध निदेशक प्रकाश बिंदु को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। 
     
  • खनन विभाग में भी बदलाव किए गए हैं। माला श्रीवास्तव को भूविज्ञान और खनन विभाग के सचिव/निदेशक के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है और उन्हें केवल भूविज्ञान और खनन निदेशक के पद पर बनाए रखा गया है। 
     
  • डॉ. उज्ज्वल कुमार को UPMSCL के MD पद से भूविज्ञान और खनन विभाग में विशेष सचिव और निदेशक नियुक्त किया गया है। 
     
  • जे. रीभा को भूविज्ञान और खनन विभाग की विशेष सचिव के पद से UPMSCL का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 
     
  • विश्वविद्यालय प्रशासन में भी फेरबदल किए गए हैं। KGMU की रजिस्ट्रार अर्चना गहरवार को AKTU का रजिस्ट्रार बनाया गया है, जबकि AKTU की रजिस्ट्रार रीना सिंह को KGMU के रजिस्ट्रार की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!