अशोक कुमार बने उत्तराखंड के 11वें पुलिस महानिदेशक

Edited By Nitika,Updated: 30 Nov, 2020 06:07 PM

ashok kumar becomes 11th director general of police

आज लोक सेवा संघ द्वारा उत्तराखंड पुलिस के अगले मुखिया के तौर पर वर्तमान पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था अशोक कुमार को उत्तराखंड पुलिस के अगले मुखिया बनाए जाने का आदेश पारित किया है।

देहरादून: आज लोक सेवा संघ द्वारा उत्तराखंड पुलिस के अगले मुखिया के तौर पर वर्तमान पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था अशोक कुमार को उत्तराखंड पुलिस के अगले मुखिया बनाए जाने का आदेश पारित किया है। इसके संबंध में सोमवार को राज्यपाल की मुहर के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि की है।

वर्तमान डीजी अपराध व कानून व्यवस्था अशोक कुमार इस महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत हो रहे वर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी की जगह लेंगे। निवर्तमान पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी द्वारा उन्हें उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित विदाई समारोह में उनके नए पदभार के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। गौरतलब है कि वर्तमान पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी है। अशोक कुमार द्वारा पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून रहते हुए उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था व अपराध को नियंत्रण रखने को कई सफलतम प्रयास किये है, जिसमें लॉकडाउन के दौरान उनके द्वारा प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था अहम रही। अशोक कुमार वर्ष 2023 तक प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद पर बने रहेंगे।
PunjabKesari
अशोक कुमार द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्ति के साथ ही उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ व महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति पाई। उन्होंने जहां उत्तरप्रदेश के एएसपी अलाहाबाद, एसपी शाहजहांपुर, बागपत, रामपुर, एसएसपी मैनपुरी, एसएसपी मथुरा का  पदाभार संभाला वहीं उत्तराखंड के एडिशनल एसपी नैनीताल, एसपी  चमोली, एसएसपी हरिद्वार, डीआईजी मुख्यालय का पदाभार संभाला। वह वर्ष 2007 से 2009 के बीच आईजी गढ़वाल व कुमाऊं के पद पर भी कार्यरत रहे। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मेला व्यवस्थाओं की सफलतापूर्वक आयोजन व कानून व्यवस्था में उनका योगदान अनुकरणीय रहा। पूर्व डीजीपी जेएस पांडे द्वारा उन्हें 'शहंशाह' की उपाधि दी गई थी।

उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश में अपने कार्यकाल के दौरान सेवाएं देने के दौरान आईपीएस अशोक कुमार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चुनौतियों का सामना किया, जिसमें वह 2010 में डीआईजी सीआरपीएफ में नियुक्त र्शे जिसमे उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त वह आईजी एडमिन बीएसएफ रहे व आईजी बंगाल फ्रंटियर/पंजाब फ्रंटियर के रूप में घुसपैठ एवं एन्टी ड्रग/एन्टी टेररिस्ट गतिविधियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
PunjabKesari
वर्तमान में आईपीएस अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था के तौर पर उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत रहे। बतौर पुलिस महानिदेशक अपराध व कानून व्यवस्था आज उनके द्वारा उत्तराखंड पुलिस के निवर्तमान महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी को पुलिस सम्मान के साथ विदाई दी।

सम्मानः-
2001-यू एन मिशन कोसोवो में महत्वपूर्ण सेवाएं देने हेतु यूएन मेडल 
2006-पीएम सम्मान 2010-जीबी पंत सम्मान 'खाकी में इंसान' पुस्तक के लिए।
2013-पीपीएम सम्मान।
2014-आईजी पंजाब फ्रंटियर के तौर पर बेस्ट आपरेशन फ्रंटियर का महाराणा प्रताप ट्रॉफी(बीएसएफ)।
2017-राष्ट्रीय प्रगति में आईआईटी दिल्ली एलुमनाई अवार्ड।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!