Edited By Nitika,Updated: 08 Jun, 2020 03:35 PM
लॉकडाउन के बाद आज केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
हरिद्वारः लॉकडाउन के बाद आज केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में स्थित हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

भारत सरकार की गाइडलाइन के बाद आज राज्य के तमाम प्रसिद्ध मंदिर और गंगा घाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा सभा द्वारा श्रद्धालुओं का सैनिटाइज और थर्मल स्कैनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवाया जा रहा है। वहीं हरिद्वार के विश्व प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर को प्रबंधक के द्वारा पूरी तरह से सैनिटाइज करवाया गया। इसके बाद मां मनसा देवी की भव्य आरती की गई।

बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने धार्मिक स्थानों को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुला रहने का आदेश जारी किया है। इसके अतिरिक्त अभी राज्य के बाहर के तीर्थयात्रियों को अगले आदेश तक आने की अनुमति नहीं है।