हल्द्वानी में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

Edited By Diksha kanojia,Updated: 01 Dec, 2020 05:39 PM

a person dies traumatized after being hit by a train in haldwani

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंगलवार को दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हल्द्वानीः उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मंगलवार को दिल्ली-काठगोदाम स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रेलवे के अनुसार स्पेशल शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े ग्यारह बजे जैसे ही हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची तभी अचानक एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का पता चलते ही ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोककर तत्काल घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) काठगोदाम को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल एवं काठगोदाम थाना पुलिस की जांच में मृतक की पहचान मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस के कर्मचारी मनोहर चन्द्र सती (55) पुत्र मोतीराम सती निवासी ग्रााम शिवाली पोस्ट चौपटिया तहसील रानीखेत जिला अल्मोड़ा तथा हाल निवासी मिलिट्री कैंट हल्द्वानी के रूप में हुई है। काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!