कोटद्वारः वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से 2 लोगों की मौत, अन्य एक गंभीर रूप से घायल

Edited By Nitika,Updated: 10 Sep, 2019 12:16 PM

2 people died in road accident

उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

कोटद्वारः उत्तराखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसा पौड़ी जिले का है, जहां पर एक पिकअप वाहन रामनगर से थलीसैण की तरफ आ रहा था। इसी बीच वाहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर नदी में गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

वहीं आसपास को लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अतिरिक्त घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।





 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!