योगीराज: पुजारी पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Jun, 2021 11:39 AM

yogiraj deadly attack on priest trauma center referred in critical condition

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करे लेकिन प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, मर्डर जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है जहां...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही कानून व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करे लेकिन प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी बेखौफ हो कर हत्या, मर्डर जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही ताजा मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है जहां पर बेखौफ बदमाशों ने धारदार हथियार से पुजारी पर हमला बोल दिया। जिससे पुजारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन- फानन में लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पुजारी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला बाराबंकी जिले के तासीपुर गांव का बताया जा रहा है। जहां पर बदमाशों ने पुजारी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिसमें पुजारी गंभीररूप से घायल हो गया।  रामसनेही कोतवाली की पुलिस ने घायल पुजारी को जिला अस्पताल में पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने पुजारी को गंभीर हालत में  कराया जहां पर  ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि पुजारी पर पैसों के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!