Edited By Imran,Updated: 24 Apr, 2023 01:32 PM

यूपी में निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और अमरोहा से निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
सहारनपुर: यूपी में निकाय चुनाव का ऐलान होने के बाद सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकी है। इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और अमरोहा से निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।
बता दें कि सीएम योगी ने चुनाव प्रचार का शंखनाद मां शाकम्भरी देवी की धरती सहारनपुर से करने का निर्णय लिया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पार्टियों पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों को दंगा कराने से फुरसत नही थी। हमने प्रदेश में जनता की सुरक्षा पर काम किया है। डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के काम करती है। देश में यूपी की नई तस्वीर पेश की जा रही है। इसके साथ ही सीएम ने अपने विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि 6 वर्ष में 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया।
वहीं दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद से चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य झांसी में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी सोमवार को मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान में उतर रहे हैं।