कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबाना चाहती है योगी सरकार: प्रियंका

Edited By Imran,Updated: 04 May, 2022 03:45 PM

yogi government wants to suppress questions arising on law and order priyanka

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ललितपुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबा रही है।

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ललितपुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था पर उठने वाले सवालों को दबा रही है।

श्रीमती वाड्रा ने बुधवार को सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘‘ ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि 'बुलडोजर' के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है।'' उन्होने सवालिया लहजे में कहा ‘‘ अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां। क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है।''

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस पाटर्ी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!