Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Jun, 2023 09:36 PM

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने अपने कार्यकाल की 4 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बन रहे गठबंधन के सवाल फतेहपुर सिकरी से बीजेपी...
आगरा: भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने अपने कार्यकाल की 4 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बन रहे गठबंधन के सवाल फतेहपुर सिकरी से बीजेपी सांसद राजकुमार चाहर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है, वह डरे हुए हैं हताश हैं निराश हैं। वहीं गठबंधन के सवाल पर कहा कि इन लोगों का बेमेल गठबंधन है। देश में जितने ज्यादा गठबंधन होंगे उतने ज्यादा बहुमत से भाजपा जीतेगी।
जिसदिन राजनीति बंद हो जाएगी उस दिन पहलवानों के मिल जाएगा न्याय
देश को सम्मान दिलाने वाले पहलवान लगातार धरने पर बैठे हैं के सवाल पर कहा कि पहलवान धरने पर हैं निश्चित रूप से ये दुर्भाग्यपूर्ण है ये नहीं होना चाहिए था, लेकिन उनको अपनी मांग की एक सीमा भी रखनी चाहिए। शुरुआत पहलवानों के आंदोलन से हुई थी लेकिन धीरे धीरे किसान आंदोलन की तरह अन्य आंदोलन बन गया है। विपक्षी दल पहले किसानों के कंधे पर बंदूख रखकर राजनीति कर रहे थे अब पहलवानों पर कर रहे हैं। जिसदिन राजनीति बंद हो जाएगी उस दिन अपने आप न्याय मिल जाएगा।
मुसलमान जितना सुरक्षित भारत में है दुनिया में कहीं नहीं
राहुल गांधी कहते हैं कि देश में मुसलमान डरा हुआ है के सवाल पर राजकुमार चाहर ने कहा कि मुसलमान जितना सुरक्षित भारत में है दुनिया में कहीं नहीं है। सोसल मीडिया पर देख रहा था कि पाकिस्तान के मुसलमान कह रहे हैं कि हमसे तो अच्छे भारत के मुसलमान हैं। भारत में प्रधानमंत्री ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास का ही तो नारा दिया है मोदी ने। इसको सार्थक भी करके दिखाया है।

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 4 वर्ष में ऐतिहासिक विकास हुआ
सांसद राजकुमार चाहर ने संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 4 वर्ष में ऐतिहासिक विकास हुआ है। संपूर्ण आगरा जनपद के लिए 4600 सौ करोड़ रुपए की हर घर जल योजना से हर गांव हर घर में गंगाजल पहुंचेगा। क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं को नया एनएच 321 जोड़ेगा। 151 करोड़ में इनर रिंग रोड ग्वालियर मार्ग से जुड़ेगा। दक्षिण बाईपास के पुनर्निर्माण के लिए 125 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। बाह बटेश्वर के पर्यटन विकास के लिए 15 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। 19.42 करोड़ में रोहता में बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण हुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 305.05 करोड़ से 397.50 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य हुआ। जल्द ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा लगेगी।