'घुमाने के बहाने कार में बिठाया और फिर....'  25 साल की शीबा की ईंट से कुचलकर ह/त्या, फोटो देखकर खुली पोल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 08:01 AM

woman husband and in laws attack second wife in meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका के पति की दूसरी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल एक कार भी बरामद....

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला की हत्या के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका के पति की दूसरी पत्नी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वारदात में कथित तौर पर इस्तेमाल एक कार भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के अनुसार, 19 अगस्त को सरधना क्षेत्र में गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और महिला की पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने मृतका की तस्वीर सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक पर प्रसारित कराई। 21 अगस्त को भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल गांव निवासी जुनैद ने तस्वीर देखकर महिला की पहचान अपनी बहन शीबा (25) के रूप में की। इसके बाद जुनैद की शिकायत पर सरधना थाने में पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:- सावधान! Delhi-NCR में खपाया जा रहा था 350 KG मिलावटी पनीर, रक्षाबंधन से पहले बुलडोजर से कराया नष्ट

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि सादिक की पहली पत्नी आसिया से 5 बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं है। पुत्र की इच्छा में सादिक ने शीबा से दूसरी शादी की थी और दोनों का करीब 18 माह का एक बेटा है। पुलिस ने कहा कि शीबा के पुत्र होने के बाद आसिया बच्चे को अपने पास रखना चाहती थी और शीबा की हत्या का दबाव बना रही थी। आरोप है कि साजिश रचकर शीबा को घूमाने के बहाने कार में बैठाया गया और कार में उसके साथ मारपीट करने के बाद ईंट से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद शव को कुशावली-सलावा मार्ग स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार को आरोपी शादाब तथा आरोपी महिलाओं वसीला और आसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!