'सिर से सटाकर मारी गोली...' पीलीभीत में नशेड़ी पिता ने की 20 साल की बेटी की ह/त्या

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 09:59 AM

up news in pilibhit a drunken father shot his daughter

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना में शराब के नशे में धुत एक पिता ने युवा बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक रामपुरा नौगवां गांव निवासी अजय पाल गंगवार शुक्रवार शाम नशे की हालत...

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना में शराब के नशे में धुत एक पिता ने युवा बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस के मुताबिक रामपुरा नौगवां गांव निवासी अजय पाल गंगवार शुक्रवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी बेटी अंशिका (20) से कहासुनी हो गई।

ये भी पढ़ें:- धमाके के साथ फटा स्मार्ट मीटर, 3 साल की मासूम समेत 3 झुलसे... मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अवैध तमंचा निकालकर अंशिका के सिर से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

ये भी पढ़ें:- 'एक को बचाने दूसरा उतरा...' बांदा में कुएं के अंदर 2 किसानों की दर्दनाक मौ/त

क्षेत्राधिकारी (सीओ) राहुल पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!