'एक को बचाने दूसरा उतरा...' बांदा में कुएं के अंदर 2 किसानों की दर्दनाक मौ/त

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Aug, 2026 07:56 AM

two farmers no more tragically inside a well in banda

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को खेत में लगे बोरवेल की मरम्मत के दौरान कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत हो गई।  पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि अजीतपारा गांव में...

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को खेत में लगे बोरवेल की मरम्मत के दौरान कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत हो गई।  पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि अजीतपारा गांव में शिव नारायण सिंह के खेत में लगे बोरवेल की मोटर का पंखा खराब हो गया था। उसे ठीक करने के लिए खेत का बटाईदार लालू (40) कुएं में नीचे उतरा। चेंबर के पास पहुंचते ही वह जहरीली गैस की चपेट में आकर अचेत हो गया। लालू को बेहोश होता देख खेत मालिक कृष्ण कुमार त्रिपाठी (45) उसे बचाने के लिए कुएं में उतरा, लेकिन वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए।

ये भी पढ़ें:- भैंसें बंधी थीं, नाली बह रही थी... और वहीं बन रही थी आपकी पसंदीदा मिठाई, नजारा ऐसा था कि....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। ऑक्सीजन की व्यवस्था कर एक व्यक्ति को कुएं में उतारा गया, जिसके बाद दोनों किसानों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा भेजा गया।अस्पताल में चिकित्सकों ने लालू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से बीमार कृष्ण कुमार त्रिपाठी को वीरांगना रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान देर शाम उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कारर्वाई शुरू कर दी है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!