गजबः मायके घूमने गई पत्नी ने रचाया दूसरा विवाह, परेशान पति ने किया फोन तो उड़ गए होश

Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Mar, 2023 09:44 PM

wife who went to visit her maternal home got married for the second time

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक महिला मायके घूमने आई थी, लेकिन वह दूसरे युवक से विवाह रचा लिया। जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

प्रतापगढ़ः पत्नी को मायके घूमने की इजाजत देने पति को बहुत मंहगा पड़ गया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से मायके पंजाब घूमने गई महिला आई महिला ने दूसरे युवक से विवाह रचा लिया। जब महिला का पति इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत की है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दरअसल, पूरा मामला देल्हूपुर थाना क्षेत्र के कुसफरा गांव का है। यहां के रहने वाले मनोज श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी पंजाब में हुई थी। उसके एक 7 साल का बेटा भी है। मनोज का कहना है कि पत्नी अपने घर वालों के साथ अक्सर मायके जाया करती थी। इस क्रम में पत्नी फिर जनवरी में अपने भाई के साथ बेटे को लेकर मायके पंजाब चली गई।

PunjabKesari

खोजबीन के बाद पता चला पत्नी ने दूसरी शादी कर ली
मनोज ने पुलिस को दिए गए आवेदन पत्र में आरोप लगाया है कि पत्नी को फोन करने के बाद उसने बात करना बंद कर दिया। जिसके बाद मैं परेशान हो गया। काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों से पता चला कि पत्नी ने किसी दूसरे युवक के साथ शादी कर ली है। शादी की जानकारी होने पर मनोज परेशान हो गया।

PunjabKesari

विरोध करने पर ससुरालियों ने दी जान से मारने की धमकी
पत्नी द्वारा दूसरी शादी रचा लेने पर मनोज ने अपने ससुराल फोन किया और पत्नी के बार में जानकारी ली। जिसके बाद ससुराल वालों ने बताया कि उसकी पत्नी की दूसरी शादी कर दी गई है। जब इस बात की मनोज की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वहीं जब मनोज ने इसका विरोध किया तो ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसको लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत पत्र सौंपाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल मामले को लेकर देल्हूपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!