सिर टकराते हुए सपा MLA ने पुलिस से की हाथापाई, सीओ बोले- चाहता तो पीट देता, लेकिन तब मैं विलेन बन जाता

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Dec, 2021 05:30 PM

while banging his head the sp mla scuffled with the police the co

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सपा नेताओं की पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान सपा विधायक ने तो सीओ का सिर पकड़कर कई बार अपना सिर उनसे टकराया। जिसके चलते सीओ अनिरुद्ध सिंह को पीटने के आरोप में सपा विधाय‌क सहित 152 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है...

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली में सपा नेताओं की पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान सपा विधायक ने तो सीओ का सिर पकड़कर कई बार अपना सिर उनसे टकराया। जिसके चलते सीओ अनिरुद्ध सिंह को पीटने के आरोप में सपा विधाय‌क सहित 152 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
PunjabKesari
सीओ ने कहा कि चाहते तो वह भी सपा विधायक को पीट देते, लेकिन तब वह विलेन बन जाते- 'लेकिन आज अपने धैर्य के चलते ही लोगों की नजरों में हीरो बन गया हूं और विधायक खलनायक की भूमिका में हो गए हैं। कानून व्यवस्था का पालन करना मेरा धर्म है और उसके लिए हमेशा तत्पर रहता हूं'।

 

बता दें कि यह घटना रविवार को सामने आई जब जिले के चहनिया में शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पहुंचना था। रामगढ़ स्थित कीनाराम मठ पर आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रविवार को सपाई ज्ञापन देने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस के रोकने पर  ​सपा नेताओं ने गुंदागर्दी की थी।
PunjabKesari
पुलिस ने सभी को लाठीचार्ज कर भगाने का प्रयास किया। तब सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सीओ को हटाने की मांग करने लगे। करीब 1 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एसडीएम और एसपी ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
PunjabKesari
इस दौरान सपा विधायक ने सीओ अनिरुद्ध सिंह से मारपीट की। सीओ की  तहरीर पर पुलिस ने सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायन सिंह यादव, सपा के वरिष्ठ नेता संतोष यादव सहित 152 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुट गई है।
PunjabKesari
वहीं सोशल मीडिया पर विधायक के सीओ को पीटने का मामला ट्विवटर पर ट्रेंड कर रहा है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के अलावा सैकड़ों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा का गुंडागर्दी और अपराध से जन्मजात रिश्ता है। ऐसे लोगों को चिह्नित करके सख्त से सख्त कार्रवाई होगी, क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी अहम जिम्मेदारी है। ट्विटर यूजर बृजेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि ऑन ड्यूटी पुलिस से हिंसात्मक होने वाले पर तुंरत कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!