Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 Jun, 2025 10:43 PM

अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय भाई रुपाणी के तमाम पर्सनल वाहनों के नंबर 1206 हैं।
UP Desk: अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय भाई रुपाणी के तमाम पर्सनल वाहनों के नंबर 1206 हैं। यहां तक कि उनका मोबाइल नंबर के भी लास्ट में 1206 आता है।

म्यांमार यानी बर्मा में टीक लकड़ी के काफी सफल व्यापारी रहे थे विजय रुपाणी
उन्होंने अपनी लाइफ में जो पहले वाहन खरीदा था उसका नंबर 1206 था। उसके बाद सभी वाहनों के नंबर भी 1206 ही लिए। उन्होंने अपनी लाइफ में काफी व्यापारिक तरक्की भी की थी। म्यांमार यानी बर्मा में टीक लकड़ी के काफी सफल व्यापारी रहे थे। उनका जन्म भी म्यांमार में हुआ था। फिर अपने शहर राजकोट वापस आकर यहां भी उन्होंने काफी सफलता प्राप्त की। गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और आश्चर्य देखिए उनका निधन भी 12.06 को हुआ। इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सीट नंबर 11 पर सवार थे।
प्लेन में सवार सभी मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए
गौरतलब है कि अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुए विमान दुर्घटना में अब तक 204 यात्रियों की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने की है। उन्होंने बताया कि बचे हुए यात्री का नाम विश्वास कुमार रमेश है। जिसका इलाज चल रहा है। प्लेन में सवार सभी मृतकों के परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए हैं। कई शव जलने के कारण पहचान में नहीं आ रहे हैं। एयर इंडिया ने यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। 011-24610843 , 9650391859 पर आप जानकारी ले सकते है। एयर इंडिया ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के संबंध में अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है।
विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे
बता दें कि लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाले विमान में सवार यात्रियों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता विजय रुपाणी भी थे जिनकी हादसे में मौत हो गई है।