mahakumb

Weather Update: UP में होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज! जानिए होगी बारिश या भीषण गर्मी

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Mar, 2025 09:41 AM

weather update weather will change on holi in up

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन दिनों सर्दी की विदाई हो रही है और गर्मी आ रही है। फिलहाल, सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है...

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इन दिनों सर्दी की विदाई हो रही है और गर्मी आ रही है। फिलहाल, सुबह और शाम के समय लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर को तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगता है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इसके लिए अपडेट जारी किया। विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में बारिश होने वाली है और कई जिलों में तेज हवाएं चलेगी। वहीं, कई जिलों में मौसम साफ रहेगा। 

होली पर कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक, होली से पहले मौसम अपना असर दिखाएगा। शुक्रवार यानि (14 मार्च) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने की संभावना है। इससे लोगों को होली खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

आज कैसा रहेगा मौसम? 
विभाग के अनुसार, आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने वाली है। सुबह और शाम को हल्की ठंड का एहसास होगा, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप निकले से लोगों को गर्मी का एहसास होगा। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!