RaeBareli Seat: रायबरेली लोकसभा सीट पर मतदान शुरू; 21 लाख से अधिक मतदाता वोट कर चुनेंगे अपना सांसद

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 May, 2024 07:53 AM

voting begins on rae bareli lok sabha seat

Rae Bareli Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज रायबरेली लोकसभा सीट पर सुबह 7ः00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां की जनता आज मतदान कर अपना सांसद चुनेगी। सुबह से ही बूथ के बाहर मतदाताओं...

Rae Bareli Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज रायबरेली लोकसभा सीट पर सुबह 7ः00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। यहां की जनता आज मतदान कर अपना सांसद चुनेगी। सुबह से ही बूथ के बाहर मतदाताओं की कतारें दिख रही हैं। रायबरेली सीट से दांव पर असली प्रतिष्ठा तो राहुल गांधी की लगी है। कांग्रेस ने इस बार राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा से दिनेश सिंह यहां से चुनाव लड़ रहे है।

21 लाख 39 हजार 284 मतदाता करेंगे मतदान
बता दें कि रायबरेली में 21 लाख 39 हजार 284 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपना मतदान करेंगे। सुबह सात बजे से जिलेभर के बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। एक दिन पहले लोकसभा चुनाव कराने की सभी तैयारियां पूरी की गईं। मतदान कराने के लिए रविवार को गोरा बाजार स्थित आईटीआई परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी बूथों के लिए हुई। प्रशासन की ओर से बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफसर बूथों की पल-पल की निगरानी करेंगे। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 26 अप्रैल से तीन मई तक नामांकन कराया गया।

रायबरेली में होगा दिलचस्प मुकाबला
यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनावी मैदान में है। कुल आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज ईवीएम मशीन में कैद होगा।

यूपी की 14 सीटों पर आज मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हो गया है। इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटें के लिए वोट डाले जा रहे है। जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!