UP Lok Sabha Elections 2024: छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान समाप्त, 6 बजे तक कुल 52.02 प्रतिशत मतदान

Edited By Ramkesh,Updated: 25 May, 2024 09:38 PM

up lok sabha chunav live voting continues on 14 lok sabha seats of up

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी मतदान हुआ।.यूपी की 14 सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 52.02 प्रतिशत मतदान हुआ है।

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी मतदान हुआ।.यूपी की 14 सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 52.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम वोटिंग फूलपुर में हुआ है। वहीं सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर में हुआ है। वहीं, अब आगामी 1 मई को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी और फिर 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

UP की 14 सीटों पर शाम 6 बजे तक कुल 52.02 प्रतिशत हुआ मतदान

सीटें  9:00 11:00 1:00 3:00 5:00 6:00
1. सुल्तानपुर 14.11%  28.5%  38.42%  45.31%  53.60% 55.50% 
2. प्रतापगढ़ 12.89%  26.35%  35.88%  41.87%  49.65% 51.60%
3. फूलपुर 7.45%  22.85%  33.5%  39.46% 46.80% 48.94%
4. इलाहाबाद 9.37%  23.88% 34.06% 41.04% 49.30% 51.75%
5.अम्बेडकरनगर 14.61% 30.02%  41.93%  50.01%  59.53% 61.54%
6. श्रावस्‍ती 9.95% 26.69% 

39.11 %

43.50% 50.71% 52.76%
7. डुमरियागंज 13.38%  27.74%  37.64% 43.96%  50.62% 51.94%
8. बस्ती 14.26%  29.80%  40.01 % 47.33%  55.03% 56.67%
9.सन्तकबीरनगर 12.73%  27.35%  37.00% 43.49%  51.11% 52.63%
10. लालगंज 10.91%  28.40% 38.13% 44.63% 52.86% 54.14%
11. आजमगढ़ 14.17%  28.60% 38. 37%  45.38%  54.20% 56.07%
12. जौनपुर 12.91%  26.81%  37.41%  43.75%  52.65% 55.54%
13. मछलीशहर 13.33%  27.19% 37.36%  43.89%  52.10% 54.43%
14. भदोही 12.84% 25.51%  35.85% 42.39%  50.67% 53.07%


4 जून के बाद विपक्षी दल आईसीयू में चले जाएंगे: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 

देवरिया: डिप्टी सीएम केशव मौर्य देवरिया में सपा बसपा कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आईसीयू में है। सपा सांपनाथ बसपा नागनाथ है और कांग्रेस कालिया नाग है। दरअसल, देवरिया के फाजिलनगर विधानसभा के दुधही नगर पंचायत में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनावी जनसभा के दौरान कहा। डिप्टी सीएम ने बताया कि योगी और मोदी की सरकार ने जिस तरह से काम किया है उसका प्रभाव हर जगह देखने को मिल रहा है।

योगी जी ने जिस तरह माफियाओं का सफाया किया है उनमें एक अतीक और एक मुख्तार अंसारी का भी नाम शामिल है। माफियाओं की इस कार्रवाई से जन्मा पर व्यापक रूप से प्रभाव पड़ा है। अपने संबोधन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि अखिलेश यादव किस तरह से तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं  और भाजपा को रोकने के कार्य करने में जुटे हैं, लेकिन आगामी 4 जून के बाद यह सभी विपक्षी दल आईसीयू में चले जाएंगे। एक बार फिर पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने जा रही है।

संतकबीर नगर में वोट डालने जा रही महिला की मौत
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच संतकबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी जंधारी देवी (55) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गयीं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

बुलन्दशहर
इलेक्शन ड्यूटी में दिल्ली जा रही महिला सिपाही की दर्दनाक मौत।
* महिला सिपाही अपने पति के साथ जा रही थी दिल्ली, हादसे में पति भी हुआ घायल।
* पुलिस ने महिला सिपाही का शव भेजा मोर्चरी के लिए भेजा।
* बुलन्दशहर कोतवाली देहात के  गांव अकबरपुर के पास हुआ हादसा।

PunjabKesari
 

 

 

सिद्धार्थनगर में मतदान का बहिष्कार
सिद्धार्थनगर में मतदान का बहिष्कार  जिले के बढ़नी ब्लॉक के ढ़ेकहरी खुर्द में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मौके पर आए एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार और सीओ अरुणकांत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान की अपील की। लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने पर अड़े रहे।

PunjabKesari

ग्राम प्रधान अमर सिंह चौधरी, राकेश जायसवाल व अजय अग्रहरि ने बताया कि 25 वर्षों से ढ़ेकहरी चौराहे से ढ़ेकहरी खुर्द होते हुए बलरामपुर सीमा पर स्थित अर्रा नाला तक जाने वाली सड़क की मरम्मत कभी नहीं हुई। जिससे सड़क एकदम चलने लायक नहीं है। कई बार सांसद, विधायक और अधिकारियों से सड़क निर्माण के लिए मांग की, लेकिन सड़क नहीं बनी। इसलिए परेशान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। लोगों की मानें तो अधिकारियों ने जबरन 11 लोगों से मत डलवा दिया।


संतकबीरनगर - मेंहनिया गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया, सड़क की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया, सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कुल 10 मत ही पड़े। 
 
अंबेडकरनगर

* कमिश्नर गौरव दयाल, IG प्रवीण कुमार बूथ पहुंचे
* अंबेडकरनगर सीट के गोसाईंगंज विधानसभा में मतदान
*मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का अफसरों ने जायजा लिया
*अफसरों ने मतदाताओं से मतदान की अपील की

डुमरियागंज 

* बांसी विधानसभा के जलहेखोर में मतदान बहिष्कार
* ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लगाया नारा 
* मतदान केन्द्र पर छाया सन्नाटा 
PunjabKesari

* अम्बेडकरनगर में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पुलिस जाने की घटना को लेकर सपा सुप्रीमों अखिलेश ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।  उन्होंने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि सपा से जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।

PunjabKesari

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "वोट डालना लोकतंत्र के महत्वपूर्ण पर्व पर हमारा अधिकार भी है और हमारा कर्त्तव्य भी है। मैं फूलपुर लोकसभा का मतदाता भी हूं इसलिए मैं अपने परिवार के साथ मतदान करने आया हूं। मैं सबसे अपील करता हूं कि सभी मतदान करने जरूर जाएं।


*मछली शहर लोकसभा सीट से सपा-कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया सरोज ने वोट डाला।
* पिंडरा स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

PunjabKesari
* संसाद बीपी सरोज ने परिवार के साथ डाला वोट
* मछलीशहर से भाजपा संसाद बीपी सरोज ने परिवार के साथ मतदान किया।
* मुंगराबादशाहपुर के गांव मादरडीह स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।

PunjabKesari

* जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पत्नी श्रीकला सिंह के साथ डाला वोट।
* पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोल इस बार लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें जिससे देश में एक मजबूत सरकार बने। 

PunjabKesari
बस्ती सदर विधानसभा में  पीठासीन अधिकारी की बिगड़ी तबीयत
* बस्ती सदर विधानसभा के सेक्टर दो के बूथ संख्या 58 पर पीठासीन अधिकारी 3 की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना अधिकारियों को मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जोनल मजिस्ट्रेट और एआरओ/एसडीएम सदर को जानकारी दी गई कि पीठासीन अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने तुरंत पीओ 3 की वैकल्पिक व्यवस्था कराई।

PunjabKesari

* सपा उम्मीदवार एसपी सिंह पटेल ने पत्नी कांति सिंह के साथ किया मतदान।

PunjabKesari

 * एसपी सिंह की बेटी और बेटे ने भी चिलबिला रंजीतपुर बूथ पर किया मतदान। 

PunjabKesari

* प्रतापगढ़ भाजपा प्रत्याशी सांसद संगम लाल गुप्ता ने कटरा मेदनीगंज बूथ पर किया मतदान। 

PunjabKesari

* बीजेपी प्रत्याशी रितेश पाण्डेय ने डाला अपना वोट।

PunjabKesari

* प्रतापगढ़ में 4 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब
 * बूथ संख्या नंबर 303 सोनबरसा में EVM खबरा होने की सूचना। 
 * बोलियापुर में  251 नम्बर बूथ पर भी मशीन खराब होने की सूचना। 
 * रामनगर के बूथ संख्या 313 के कडोर में मशीन हुई खराब 
* मशीन खराब होने से बूथ पर लगी लंबी लाइन।  


*अम्बेडकरनगर में सपा प्रत्याशी लालजीवर्मा ने डाला वोट। 

PunjabKesari




श्रावस्ती में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लगी लंबी कतार

* श्रावस्ती में एक बूथ पर वोटिंग रूका 
श्रावस्ती लोकसभा सीट के महाराजगंज तराई केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। 

PunjabKesari

आप को बता दें कि यूपी की14 लोकसभा सीट पर 162 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। आप को बता दें कि छठे चरण में प्रदेश के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्‍ती, डुमरियागंज, बस्ती, सन्त कबीर नगर, लालगंज (आरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (आरक्षित), भदोही तथा विधानसभा उप निर्वाचन क्षेत्र गैंसड़ी में मतदान हो रहा है। इनमें दो सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।


यूपी के छठवें चरण में 14 लोकसभा सीटों पर कई दिग्गज मैदान में हैं। सुलतानपुर सीट से भाजपा की ओर से मेनका गांधी उम्मीदवार हैं। आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव और भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टर दिनेश लाल निरहुआ, जौनपुर में  भाजपा  से कृपाशंकर सिंह, डुमरियागंज में भाजपा से जगदंबिका पाल और सपा से  भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी चुनाव मैदान में हैं। प्रयागराज सीट पर भाजपा ने केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है जबकि कांग्रेस ने रेवती रमण सिंह के पत्र उज्ज्वल रमण पर दांव लगाया है।

रिणवा के अनुसार 14 लोकसभा सीट पर 146 पुरुष और 16 महिलाओं सहित कुल 162 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि गैसड़ी विधानसभा सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। आयोग के अनुसार छठे चरण में 162 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला दो करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे। इनमें एक करोड़ 43 लाख से अधिक पुरुष और एक करोड़ 27 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं, जबकि 1,256 ‘थर्ड जेंडर' श्रेणी के मतदाता हैं। 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!