UP byelection: खतौली विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने जीत की दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Dec, 2022 12:18 PM

votes on mainpuri lok sabha and rampur sadar khatauli assembly seats

उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजकुमारी सैनी को 22143 मतों से हराकर भाजपा से यह सीट छीन ली। चुनाव...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी मदन भैया ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजकुमारी सैनी को 22143 मतों से हराकर भाजपा से यह सीट छीन ली। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक मदन भैया को 97 हजार 139 मत मिले जबकि राजकुमारी को 74 हजार 996 वोट हासिल हुए। हार-जीत का अंतर 22 हजार 143 मतों का रहा। इसके साथ ही राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है।

दरसअल, खतौली सीट भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा सुनाये जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई थी। भाजपा ने इस सीट पर उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया था। यह सीट सपा गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को मिली थी, जिसने यहां मदन भैया को प्रत्याशी बनाया था। मतगणना की शुरुआत से ही राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ने मजबूत बढ़त बना ली थी जो अंत तक बरकरार रही।

बता दें कि पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में 54.01 प्रतिशत, खतौली विधानसभा क्षेत्र में 56.46 फीसदी और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में 33.94 प्रतिशत वोट पड़े थे। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण सीट रिक्त होने की वजह से कराया गया है। वहीं, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों का उपचुनाव क्रमशः सपा विधायक आजम खां और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता निरस्त होने के चलते कराया गया है। इन उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा और सपा-राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। इस साल जून में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में अपनी स्तब्धकारी पराजय के बाद सपा के लिए मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा सीट का उपचुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। वहीं, खतौली सीट पर चुनाव लड़ रहे सपा के सहयोगी रालोद के लिए भी यह प्रतिष्ठा का सवाल है। मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य से मुकाबला है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!