UP Election 2022: पहले चरण की 58 सीटों पर 1 बजे तक का देंखे वोट प्रतिशत का आंकड़ा

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Feb, 2022 02:26 PM

vote percentage in 58 seats in the first phase till 1 pm

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिये मतदान हो रहा है। निर्वाचन ने इसे लेकर 1बजे तक सभी जिलों में पड़े वोटों का प्रतिशत का आंकड़ा जारी कर दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत राज्य के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिये मतदान हो रहा है। निर्वाचन ने इसे लेकर 1बजे तक सभी जिलों में पड़े वोटों का प्रतिशत का आंकड़ा जारी कर दिया है। 

PunjabKesari

पहले चरण की 58 सीटों पर 1 बजे तक चुनाव आयोग का आंकड़ा 35.03 फीसदी हुआ मतदान
आगरा- जिले 31.91 फीसदी मतदान
अलीगढ़- जिले में 32.07 फीसदी मतदान
बागपत-  जिले में 38.01 फीसदी मतदान
बुलंदशहर- जिले में 37.03 फीसदी मतदान
गौतमबुद्ध नगर- जिले में 30.53फीसदी मतदान
गाजियाबाद- जिले की सभी सीटों पर हुआ 33.40 फीसदी मतदान
हापुड़- जिले में 40.12 फीसदी मतदान
मथुरा-  जिले में 35.92 फीसदी मतदान
मेरठ - जिले की 34.51 फीसदी मतदान
 मुजफ्फरनगर- जिले में 37.37 फीसदी मतदान
शामली - जिले में 41.16 फीसदी मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला बोले- शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना जिम्मेदारी 
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिये व्यापक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। कोविड-19 के मद्देनजर मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, सेनिटाइजर, दस्ताने, मास्क, साबुन, पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में होने वाले मतदान में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिला तथा 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिये कुल 10,853 मतदान केन्द्र और 26027 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए 48 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2,175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस समेत 12 विकल्पों का इस्तेमाल कर वोट डाला जा सकेगा। वर्ष 2017 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहले चरण की 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें मिली थी। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल का भी एक प्रत्याशी जीता था। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!