Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Sep, 2019 03:21 PM
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से रिक्त सीट पर उप चुनाव घोषित हो गया है और इससीट को पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने जोर आजमाईश शुरू कर दी है...
लखनऊः उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से रिक्त सीट पर उप चुनाव घोषित हो गया है और इससीट को पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने जोर आजमाईश शुरू कर दी है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी से चेहरे पर दांव लगाना चाहती है जिसकी संगठन के लिहाज से अहमियत हो। इस सीट के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अरुण जेटली की रिक्त राज्यसभा सीट से कोई चौंकाने वाला नाम उम्मीदवार हो सकता है। इस सीट के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही यह संकेत मिलने लगे हैं।
इसके लिए भाजपा महासचिव अरुण सिंह का नाम सर्वाधिक चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम भी तेजी से उभर के आया है। वो गाजीपुर से लोकसभा का चुनाव हार गये थे। जरूरी हुआ तो चुनाव 16 अक्तूबर को होगा और उसी दिन परिणाम आ जायेंगे। जेटली का कार्यकाल 2 अप्रैल 2024 तक था।