UP Weather: यूपी में हुई राहत की बारिश; तेज आंधी तूफान ने किया लोगों को परेशान, जानिए इन जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Jun, 2024 08:30 AM

up weather relief rain in up strong storm troubled

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कल रात अचानक मौसम में बदलाव आ गया। प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल गई...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कल रात अचानक मौसम में बदलाव आ गया। प्रदेश में तेज धूल भरी आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल गई। तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। आज भी कई इलाको में बारिश की संभावना है, लेकिन कई इलाको में लू चलने के भी आसार है।

धूल भरी आंधी से लोग हुए परेशान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वेस्ट यूपी में भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम था, तेज धूप और लू ने लोगों को काफी परेशान किया। वहीं, रात के समय करीब 10:30 बजे अचानक से तेज आंधी आई और मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के चलते आधे घंटे तक शहरवासी परेशान रहे। करीब 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश भी हुई। आंधी रात में इतनी तेज थी कि हाईवे से लेकर शहर तक कई जगह पर होर्डिंग और बैनर भी हवा में उड़ गए। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज भी कई इलाको में मौसम ऐसा रहने की संभावना है।

जानिए इन जिलों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में आज से बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और उसके आसपास के भीषण ताप लहर लू चलने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!