UP में अभी और कहर बरपाएगी गर्मी! कई जिलों में लू का अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Jun, 2024 11:49 AM

heat wave alert in many districts of up

उत्तर प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ती गर्मी से पशु-पक्षियों समेत इंसानों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं, हीटवेव का अलर्ट भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है.....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बढ़ती गर्मी से पशु-पक्षियों समेत इंसानों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं, हीटवेव का अलर्ट भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर यूपी के कई जिलों में अगले 4 दिन के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल अभी गर्मी कम होने की कोई उम्मीद नहीं है। इसलिए लोगों को गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय में घर से न निकलने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

जानिए आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश का तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। अगर बीते मंगलवार की बात करें तो प्रदेश के कई शहर लू की चपेट में रहे, जबकि गोरखपुर, बहराइच और प्रयागराज में गर्मी सामान्य से कुछ ज्यादा रही। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जून को प्रयागराज में सबसे अधिकतम तापमान 47.1°C दर्ज किया गया।

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर और इसके आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, सीतापुर, हरदोई समेत अन्य जिलों में लू की चेतावनी जारी कर दी है।

जानें यूपी में कब एंट्री करेगी मानसून?
वहीं, अब भीषण गर्मी से राहत के लिए उत्तर प्रदेश मानसून की एंट्री होनी बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री पूर्वी यूपी से होती है। मानसून की पहली बारिश साउथ वेस्ट यानी दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की एंट्री से होती है। अभी IMD के मानसून ट्रैकर के हिसाब से 20 जून को पूर्वी यूपी में मानसून एंट्री करने वाला है। वहीं, अगर 20 जून से पहले मानसून की एंट्री होती है तो पहले बारिश शुरू होने की संभावना है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!