यूपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिन तक ओलावृष्टि और आंधी के साथ होगी बारिश...अलर्ट जारी

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Mar, 2023 09:18 AM

up weather rain changed weather pattern

उत्तर प्रदेश में बारिश होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते गुरुवार की सुबह से ही जहां ठंडी हवाएं चल रही है और आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आज सुबह से भी राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। मौसम...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश में बारिश होने से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। बीते गुरुवार की सुबह से ही जहां ठंडी हवाएं चल रही है और आसमान में बादल छाए हुए थे, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। आज सुबह से भी राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ये सिलसिला अगले चार दिनों तक जारी रहने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। यूपी के कई जिलों में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी यूपी के कई इलाके ज्यादा प्रभावित रहेंगे। बता दें कि राज्य में बीते गुरुवार सुबह मौसम में तेजी से बदलाव आया। पहले हल्की धूप निकली थी, लेकिन बाद में आसमान में बादल छा गए और बूंदाबांदी होने लगी है। इससे तापमान में तो कोई खास परिवर्तन नहीं आया। न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह से ही लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है, साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही है।

यह भी पढ़ेंः UP: कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पांच, अभी भी कई मजदूर मलबे में दबे

PunjabKesari

बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की बढ़ाई चिंता
ओलावृष्टि, आंधी और बारिश ने सबसे ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ाई है। किसान मौसम में आए इस बदलाव से काफी परेशान है। इस बेमौसम बरसात से किसानों की फसलों को काफी नुकसान होगा। ओलावृष्टि से गेहूं और आलू की फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। खेत में आलू की खुदाई चल रही है और सरसों की फसल भी तैयार है। बरसात इन दोनों फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के बिजलीकर्मियों की 3 दिवसीय हड़ताल जारी, ऊर्जा मंत्री का बड़ा ऐलान- बर्खास्त होंगे काम पर नहीं आने वाले संविदाकर्मी

PunjabKesari

किसानों को फसल को बचाने के लिए सुझाव
प्रदेश में हो रही इस बेमौसम बारिश से किसान काफी परेशान है। बारिश से उनकी फसलें खराब हो सकती है। ऐसी स्थिति में किसान खेतों में मेड़ों को काटकर कई जगहों पर नालियां निकाल सकते हैं। सारा पानी नाली के सहारे निकल जाएगा। इससे खेतों में जलजमाव नहीं होगा। किसान बारिश के पानी  को संग्रहित करने के लिए छोटे खेत तालाब भी तैयार कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!