UP News: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में यूपी के तीन लोगों की मौत...पांच घायल, बलरामपुर के रहने वाले है सभी

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Jun, 2024 11:27 AM

up news three people from up killed in jammu and kashmir

UP News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सोमवार को अधिकारियों ने पहचान कर ली। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से तीन लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे...

UP News: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले नौ लोगों की सोमवार को अधिकारियों ने पहचान कर ली। हमले में जान गंवाने वाले लोगों में से तीन लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिनमें से दो बलरामपुर के है। पुलिस की तरफ से जारी मृतकों की लिस्ट में एक महिला और दो पुरुष शामिल है। मृतकों की शिनाख्त शिवम गुप्ता, रूबी और 14 वर्षीय अनुराग वर्मा के रूप में हुई है।

यूपी के यह लोग हुए हादसे में घायल
इस हादसे में घायलों की शिनाख्त रजत राम वर्मा, काजल वर्मा, उषा देवी, मैना देवी और उषा पांडे के रूप में हुई है। 14 वर्षीय अनुराग वर्मा घायल रजत राम वर्मा का बेटा बताया जा रहा है। यूपी के दो लोगों के मारे जाने के बाद मुख्यमंत्री ऑफिस ने जम्मू एंड कश्मीर प्रशासन से संपर्क किया है। साथ ही घायलों के इलाज की जानकारी ली है। बताया जा रहा है कि एक दल भी जम्मू भेजा जाएगा।

हादसे में कुल 9 लोगों की हुई थी मौत
आतंकवादियों ने रविवार शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर गोलियां बरसाईं, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हो गए। बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास हमला किया गया और 53 सीट वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई। पुलिस ने बताया कि बस के चालक और कंडक्टर समेत सभी नौ मृतकों की पहचान कर ली गई। उन्होंने बताया कि बस चालक विजय कुमार दसानू राजबाग का रहने वाला था जबकि कंडक्टर अरुण कुमार कटरा के कान्देरा गांव का रहने वाला था। दोनों ही रियासी जिले के रहने वाले थे।

संबंधित राज्यों को भेजे जाएंगे शव
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले अन्य लोगों में राजिंदर प्रसाद पांडे साहनी, ममता साहनी, पूजा साहनी और उसका दो वर्षीय बेटा टीटू साहनी शामिल हैं। ये चारों राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि हमले में मारे गए तीन अन्य लोग शिवम गुप्ता, रूबी और 14 वर्षीय अनुराग वर्मा उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। जिला प्रशासन शवों को उनके संबंधित राज्यों में भेज रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!