UP News: जितिन प्रसाद ने यूपी के मंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, अब संभालेंगे केंद्र की जिम्मेदारी

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Jun, 2024 03:00 PM

up news jitin prasad resigns from the post of up

Jitin Prasada Resign: मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने मंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे...

Jitin Prasada Resign: मोदी सरकार 3.0 में मंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने मंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वह केंद्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है।

यूपी विधान परिषद सदस्यता से भी दिया इस्तीफा  
बता दें कि जितिन प्रसाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिल गई है। केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय मिला है। जितिन प्रसाद यूपी विधान परिषद सदस्य भी थे। अब उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।

मोदी कैबिनेट में शामिल यूपी के 10 मंत्री
मोदी 3.0 सरकार के गठन के समय 71 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सोमवार को इन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद मंत्रियों के पोर्टफोलियो की जानकारी सार्वजनिक कर गई है। मोदी 3.0 कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। इन दस मंत्रियों को मिली मंत्रालय एवं विभाग की जिम्मेदारी कुछ इस प्रकार है। बता दें कि इनमें से दो राजनाथ सिंह एवं हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य) को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

इन मंत्रियों को मिला यह मंत्रालय
राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी – पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
जयन्त चौधरी – कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
प्रो. एस. पी. सिंह बघेल – मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद – वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
पंकज चौधरी – वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल – स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
बी.एल.वर्मा – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
कमलेश पासवान – ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!