Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jul, 2023 02:57 PM

UP News: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 7 से 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में समाजवादी पार्टी अब भाजपा सरकार को घेरेगी। इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकालने की तारीख बदल दी है। पहले अखिलेश ने 6...
UP News: यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 7 से 11 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र में समाजवादी पार्टी अब भाजपा सरकार को घेरेगी। इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में समाजवादी विकास-रोजगार यात्रा निकालने की तारीख बदल दी है। पहले अखिलेश ने 6 अगस्त को यात्रा निकालनी थी, लेकिन अब यह कन्नौज यात्रा 16 अगस्त को होगी। जिसमें अखिलेश काऊ मिल्क योजना, आलू मंडी, जिला अस्पताल महिला विंग का जिक्र करेंगे और भाजपा के विकास कार्यों की बर्बादी को बताएंगे।

बता दें कि सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव की यह यात्रा भाजपा सरकार के दौर में कन्नौज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की बर्बादी को रेखांकित करेगी। विकास कार्यों के प्रति भाजपा की उपेक्षापूर्ण नीति और बिगड़ी कानून व्यवस्था से जनता बेहाल है। उन्होंने कहा कि इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा है। सपा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सपा का कहना है कि इत्र के लिए मशहूर कन्नौज अपने दुर्दिन के दौर से गुजर रहा है। दुग्ध विकास की इस योजना को भाजपा ने बर्बाद कर दिया।

6 अगस्त को होगी सपा की बैठक
सपा 7 अगस्त को शुरू होने वाले मानसून सत्र में विधानमंडल के दोनों सदनों में भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरेगी। इस के लिए सपा तैयारी कर रही है। इसी को लेकर सपा विधानमंडल दल ने 6 अगस्त को बैठक बुलाई है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि सपा सत्र में किन मुद्दों को उठाने वाली है। यह बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होगी। सपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सपा विधानमंडल दल की बैठक दोपहर समय 12 बजे से होगी। इस बैठक में विधान सभा एवं विधान परिषद के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सपा नेता इसमें यह तय करेंगे कि सत्र में किन मुद्दों पर बात करनी है और सरकार से सवाल करने है।