UP News: चलती बस में हुआ विवाद, युवकों ने भाजपा नेता को जमकर पीटा; 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 May, 2024 11:06 AM

up news controversy broke out in a moving

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बस में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद लोगों ने BJP नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह और उनके समर्थक की खूब पिटाई की। दोनों को चोटें आईं। जब एक पत्रकार ने खबर चलाई तो BJP नेता...

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बस में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद लोगों ने BJP नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह और उनके समर्थक की खूब पिटाई की। दोनों को चोटें आईं। जब एक पत्रकार ने खबर चलाई तो BJP नेता के समर्थक ने फोन करके पत्रकार को घर से उठाने की धमकी दे दी। इसका वीडियो वायरल हुआ है। मामले की जानकारी होने पर पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीट को लेकर हुआ विवाद
यह मामला लखीमपुर खीरी के पलियाकलां का है। यहां पर चलती बस में सीट को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने भारतीय जनता पार्टी के पलिया नगर अध्यक्ष और उनके साथियों की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को गौरीफंटा से वापस आते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह व उनके साथियों के बीच बस में सीट को लेकर कुछ विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने भाजपा नगर अध्यक्ष सहित उनके पांच साथियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में सभी के सिर सहित अन्य जगहों पर चोटें आई हैं।

 


इन लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज
मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तहरीर पर शिवम गुप्ता, राघव गुप्ता, उज्जवल, निर्मल और कुणाल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि दुधवा चौराहे पर पूरा मामला हुआ था, जिसके बाद वहां भीड़ लग गई। पुलिस सभी को थाने लेकर आई थी। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः UP Lok Sabha Election Live: यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 12.89 प्रतिशत हुआ मतदान
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिनवा ने के मुताबिक इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!