UP News: जीत के बाद 11 जून को रायबरेली और अमेठी आएगा पूरा गांधी परिवार, जनता का करेंगे आभार व्यक्त

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Jun, 2024 12:57 PM

up news after the victory the entire gandhi family

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के रायबरेली और अमेठी से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद पूरा गांधी परिवार 11 जून को यहां आएगा। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। वहीं, अमेठी से गांधी परिवार के...

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी के रायबरेली और अमेठी से ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद पूरा गांधी परिवार 11 जून को यहां आएगा। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। वहीं, अमेठी से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा ने चुनाव लड़ा और सांसद बने। अब 11 जून को किशोरीलाल शर्मा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी यहां पर आएंगे और जनता से अपना भावनात्मक रिश्ता और मजबूत करेगा।

जनता को देंगे संदेश
बता दें कि अमेठी और रायबरेली में जीत हासिल करने के बाद एक बार फिर गांधी परिवार का लगाव स्थानीय जनता के प्रति बढ़ा है। यही वजह है कि गांधी परिवार दोनों जिलों से ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के साथ कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए 11 जून को आ रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस यह संदेश देना चाहती है कि अगली बार देशभर में कांग्रेस की बयार बहेगी।

दोनों जिलों की सीमा पर होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
11 जून को गांधी परिवार के अमेठी और रायबरेली दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। रायबरेली और अमेठी की सीमा पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। यहीं से दोनों जिलों की जनता का आभार जताया जाएगा। स्थान का चयन किया जा रहा है। वहीं, उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएगे। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी और भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Modi Cabinet: UP से मंत्री बनने वालों की List आ गई! इन नए चेहरों को भी मिल सकता है मौका
नरेंद्र मोदी आज शाम 7.15 बजे तीसरी बार राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। ऐसे में सभी की निगाहें मोदी कैबिनेट में सीटों के बंटवारे पर टिकी हैं। बीजेपी लोकसभा चुनावों में 272 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही, इसलिए वह एनडीए के अपने सहयोगी जद(यू) और टीडीपी के समर्थन से सरकार बनाएगी।

 

      

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!