UP News: कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज, पदाधिकारी और सभी सदस्य होंगे शामिल

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Aug, 2024 10:36 AM

up news congress state executive meeting

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में सुबह 11ः00 बजे प्रदेश मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे...

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज होने जा रही है। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में सुबह 11ः00 बजे प्रदेश मुख्यालय पर होगी। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में विधानसभा उप चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसमें संगठन विस्तार और उसकी मजबूती को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

उपचुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा
बता दें कि यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले है। कांग्रेस उप चुनाव में कुछ सीटों पर दावेदारी कर रही है। आज इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे। बैठक में उपचुनाव को जीतने की तैयारी और रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन विस्तार और उसकी मजबूती की भी रणनीति बनेगी। इसके अलावा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!