UP News: गाजीपुर से जीते अफजाल अंसारी, नगीना में चंद्रशेखर आजाद ने दर्ज की बड़ी जीत

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Jun, 2024 05:17 PM

up news afzal ansari won from ghazipur

Lok Sabha Elections Results: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार को 1 लाख 40 वोटों से हराया है...

Lok Sabha Elections Results: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार को 1 लाख 40 वोटों से हराया है। वहीं, गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी भी चुनाव जीत चुके है।

अफजाल अंसारी ने BJP को भारी मत से हराया
गाजीपुर लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी चुनाव जीत चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा बाकी है। अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारसनाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह को भारी मतों से हराया है।

चंद्रशेखर ने सुबह से ही बना रखी थी बढ़त
आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने सुबह से ही लीड बना रखी थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के ओम कुमार को 1 लाख 40 वोटों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि चंद्रशेखर आजाद ने 15 मार्च 2020 में आजाद समाज पार्टी (आसपा) का गठन किया था। आसपा पार्टी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। आसपा सिर्फ एक ही सीट नगीना पर चुनाव लड़ रही थी। इस सीट से चंद्रशेखर खुद ही मैदान में उतरे थे और उन्होंने बड़ी जीत हासिल कर ली है।

जाने कौन है चंद्रशेखर आजाद
अपने समाज की लड़ाई लड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद को रावण के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म तीन दिसंबर 1986 को सहारनपुर के छुटमलपुर में हुआ। चंद्रशेखर के पिता का नाम गोवर्धन दास और माता का नाम कमलेश देवी है। उनके पिता गोवर्धन दास एक सरकारी स्कूल के एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल थे।

यह भी पढ़ेंः Mainpuri से Dimple Yadav 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं, जयवीर सिंह को मिली हार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत हासिल की है। डिंपल यादव 1 लाख 89 हजार मतों से जीतीं है। इस सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार मे मंत्री जयवीर सिंह हार गए है। इस सीट से सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!