Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 12 Aug, 2020 01:21 PM
प्रदेश भर में नंदलाला श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई
लखनऊः प्रदेश भर में नंदलाला श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम है। उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि योगेश्वर श्रीकृष्ण के भगवद्गीता का उपदेश सारी दुनिय के लिए मार्गदर्शी है। जन्माष्टमी को भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। कोरोना महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए आमजन से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने की अपील की है।