यूपी सरकार ने 23 IPS अधिकारियों को दिया नए साल का तोहफा, DIG से बने IG

Edited By Anil Kapoor,Updated: 31 Dec, 2020 05:28 PM

up government gives new year gift to 23 ips officers

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 23 अधिकारियों को नए साल तोहफा देते हुए उनकी प्रोन्नति कर दी। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक,8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 23 अधिकारियों को नए साल तोहफा देते हुए उनकी प्रोन्नति कर दी। प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक,8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पुलिस उप महानिरीक्षक व 9 पुलिस अधीक्षकों को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया है। राज्य के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में मोदक राजेश डी. राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डा. राकेश सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-।।।, अनिल कुमार सिंह, सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश शामिल है।

अवस्थी ने यह भी बताया कि मोदक राजेश डी. राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डा. राकेश सिंह व राजेश कुमार पाण्डेय को पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तथा अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-।।। व अनिल कुमार सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड अनुमन्य किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!