Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 26 Sep, 2020 06:48 PM
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1565 लोगों का आज ई-चालान किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1565 लोगों का आज ई-चालान किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नवीन आरोरा के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।
उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 857 तीन सवारी बैठाने पर 28 लोगों का ,नो-पार्किंग में किए गए चालान 197 और गलत दिशा में चलने वाले 63 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 87 लोगों का जबकि ओवर स्पीड में 165 लोगों के चालान किये गये। इसके अलावा अन्य मामलों में 168 लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि बगैर कागजात एक वाहन सीज किया गया। इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 63 हजार 900 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।