बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की मौत, पढें दिनभर की टॉप 10 न्यूज़

Edited By Imran,Updated: 02 Jul, 2022 07:16 AM

uncontrollable truck hit e rickshaw 6 killed read top 10 news of the day

यूपी के सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सुल्तानपुर: यूपी के सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां बेकाबू ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 BSP प्रमुख मायावती बोलीं- नुपुर शर्मा मामले में SC की टिप्पणी सांप्रदायिक ताकतों के लिए सबक
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाारतीय जनता पार्टी (BJP) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के मामले में उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी उन सभी के लिये जरूरी सबक है जो देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंक कर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।

3 बड़ी बहन ने की बेशर्मी की सारी हदें पार! छोटी बहन का अपने ही 4 प्रेमियों से कराया गैंगरेप
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में एक हैरत कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बड़ी बहन ने अपने 4 प्रेमियों से अपनी ही छोटी बहन का गैंगरेप कराया। गैंगरेप की वारदात के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक कर सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश को जन्मदिवस की बधाई देकर डिलीट किया ट्वीट
पूर्व सीएम अखिलेश यादव का आज यानि 1 जुलाई को जन्मदिवस है। इस मौके पर सीएम योगी समेत भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने  अखिलेश को जन्मदिन की बाधाई दी।

 व्यापारी के अपहरण मामले में फरार अतीक अहमद का करीबी हमज़ा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में माफियाओं को लेकर सख्त एक्शन में दिखाई दे रही है। इसी क्रम में प्रयागराज की पुलिस भी अपराधियों और उनके गुर्गो पर कहर बनकर टूट रही है। 

"बहुत अच्छा किया मेरे भाई", व्यक्ति को कन्हैया लाल के हत्यारों की तारीफ करनी पड़ी महंगी
यूपी के नोएडा जिले में एक व्यक्ति पर उदयपुर में हुए हत्याकांड के वीडियो को लाइक करने और उसकी तारीफ करने का आरोप लगा है।फेसबुक पर इस व्यक्ति ने न केवल लाइक किया बल्कि यह भी लिखा कि "बहुत अच्छा किया मेरे भाई।"  इस आरोप में पुलिस ने व्यक्ति पर कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया है।

 जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटा
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए। 

 बिजली के करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र के अमिलियापाल गाढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

9 साल की बच्ची के शरीर पर गहरे घाव चीख-चीख कर बता रहे हैवानियत की कहानी
वैसे तो मां को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है, लेकिन यूपी के नोएडा से एक मां की ऐसी हैवानियत सामने आई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। ताजा मामला यूपी के नोएडा से है। जहां 9 साल की बच्ची को एक मां तार और चिमटे से बेरहमी से पीटती है। ऐसे में बच्ची ने वीडियो वायरल कर गुहार लगाई है। 

दहेज प्रताड़ना का शिकार हुई एक और बेटी! ससुरालियों ने बहू का गला घोंटकर जंगल फेंका
दिन हजारों महिलाएं अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना का शिकार बन रही है। ऐसी ही एक दिलदहला देने वाली घटना यूपी के अलीगड़ से सामने आई है। जहां एक जंगल में युवती घायल अवस्था में पड़ी मिली।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!