Akhilesh Yadav Birthday: जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटा, भाजपा को चुनावी वादे की याद दिलाई

Edited By Imran,Updated: 01 Jul, 2022 04:27 PM

akhilesh distributed laptops to meritorious students on his birthday

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए। 
PunjabKesari
अपने जन्मदिन पर मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम सत्ता में नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दिया गया है। लैपटॉप इसलिए दिया गया है ताकि इस सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया जा सके।'' उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 2017 में वादा किया था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और इस बार (2022) भी इसने वादा किया है कि वह लैपटॉप देगी। बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए।''
PunjabKesari
हाल में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों में सपा की हार के बाद यह अखिलेश यादव की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इन दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए। सपा प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आज केवल बच्चों को बधाई देने और लैपटॉप देने के लिए इस प्रेस कान्फ्रेंस में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते। जो लोग जन्मदिन मनाते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनका एक साल कम हो जाता है। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कठिन मेहनत करने वाले व्यक्ति को अंततः सम्मान मिलता है। जो कठिन मेहनत करता है वह आगे बढ़ता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा पास करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022' शीर्षक से जारी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!