Prayagraj: बिजली के करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

Edited By Imran,Updated: 01 Jul, 2022 03:48 PM

3 people died due to electrocution

जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र के अमिलियापाल गाढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रयागराज: जिले के यमुनापार कोरांव थाना क्षेत्र के अमिलियापाल गाढ़ा गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

मेजा की क्षेत्राधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे के आस पास दीपांशु (सात) बिजली के खंभे के पास खेल रहा था और खेलने के दौरान उसने बिजली के खंभे को पकड़ लिया जिसमें करंट था। उन्होंने बताया कि बच्चे को बचाने के क्रम में वहां पर मौजूद दो अन्य व्यक्ति भी करंट की चपेट में आ गए जिससे बच्चे समेत तीनों की मृत्यु हो गई। मृतकों में दीपांशु (सात) , चिंतामणि (35) और अशोक कुमार (27) शामिल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!