CM योगी के काफिले में घायल दो लोगों की मौत, दुर्घटनाग्रस्त के दौरान हुए थे 13 घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Feb, 2024 02:29 PM

two people injured in cm yogi s convoy died 13 were injured

लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के करीब एक किलोमीटर आगे चल रही जिला प्रशासन की पुलिस जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गये। जिसमें आज 02 लोगों की मौत हो...

लखनऊ: लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शनिवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफिले के करीब एक किलोमीटर आगे चल रही जिला प्रशासन की पुलिस जीप के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 13 लोग घायल हो गये। जिसमें आज 02 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला एवं 13 वर्षीय किशोरी का निधन सिर की चोट एवं कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण हुआ है।

KGMU मुताबिक 2 अन्य  वेंटिलेटर पर हैं। उनकी स्थिति गंभीर है। सिर पर चोट लगने से खून का जमाव हो गया है। अन्य घायल  उपचार पर हैं, उन सभी की हालत स्थिर है। घायलों में 6 वर्षीय बालिका, 13 और 15 वर्ष के किशोर बालक, 25, 26 और 35 वर्ष के पुरुष और 35 वर्षीय महिला सम्मिलित हैं। सभी ICU में भर्ती हैं।

आप को बता दें कि शनिवार शाम को अर्जुनगंज बाजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री के काफिले के एक किलोमीटर आगे चल रही एक पुलिस जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 13 लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले के आने से पहले जिला पुलिस प्रशासन की यह जीप जा रही थी तब उसके सामने एक अचानक एक कुत्ता आ गया ।  जिसे बचाने के चक्कर में हादसा हो गया।  हादसे में घायल होने वालों में पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इस घटना में मुख्यमंत्री के काफिले पर कोई असर नहीं पड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!