प्रयागराज में दर्दनाक हादसा : दो बाइकों की आपस में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में 3  मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Dec, 2024 01:41 PM

two bikes collide in prayagraj 3 killed 3 injured

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराय ममरेज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में प्रतापपुर के...

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराय ममरेज क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को आनन-फानन में प्रतापपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

गंभीर हालत में प्रयागराज किया रेफर
शुक्रवार रात सराय ममरेज थाना क्षेत्र के पास दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। बता दें कि सराय ममरेज और फूलपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

किस-किस की हुई मौत 
फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर खुर्द के रहने वाले राहुल यादव (25) अपने साथी चंचल (17) निवासी प्रतापपुर, विजय (25) निवासी जंघई के साथ बाइक से मियां का पूरा की तरफ जा रहे थे। जबकि फूलपुर की ओर से बाइक सवार सनी कुमार (24) निवासी बौड़ई, विकास कुमार (25) व मनजीत कुमार (20) निमंत्रण से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे दोनों बाइक की सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सेमरी के सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में राहुल यादव, सनी कुमार और मनजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं  चंचल, विजय और विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

तेज रफ्तार और ट्रिपलिंग हादसे की वजह
मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों बाइकों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में उनके परखच्चे उड़ गए हैं। बता दें कि दोनों बाइक सवार सभी युवक ट्रिपलिंग कर रहे थे। तीन-तीन लोग बाइक पर सवार थे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!