UP में 100 से अधिक आयु के वृक्षों को मिलेगा ‘हेरिटेज ट्री' का दर्जा, योगी ने संरक्षित करने का दिया निर्देश

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Jun, 2021 01:30 PM

trees above 100 years of age will get  heritage tree  status in up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास में 30 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों एवं प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री'' के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास में 30 करोड़ वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों एवं प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री' के रूप में संरक्षित करने के निर्देश दिये हैं।       

योगी ने कहा कि समय रहते पौधों की नर्सरी और गड्ढों की खुदाई की कार्य को पूरा कर लिया जाए। उन्होंने जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समयबद्ध ढंग से तैयारी करते हुए सभी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के लिए पौधों का चयन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वे पर्यावरण, मानव व समाज के हित की द्दष्टि से अनुकूल, उत्तम और उपयोगी हों। इस सन्दर्भ में उन्होंने बरगद, पीपल, पाकड़, नीम, आम, जामुन, सहजन, सागौन, इमली आदि प्रजातियों सहित फलदार, छायादार तथा औषधीय वृक्षों के रोपण पर बल दिया।      

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के वनावरण व वृक्षावरण में वृद्धि होने से जैव विविधता का संरक्षण एवं विकास होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान के तहत अनिवार्य रूप से जियो टैगिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने 30 करोड़ वृक्षारोपण के लिए रणनीति बनाते हुए ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, रोपण क्षमता, वृक्षों की प्रजातियों, स्थलों व लाभार्थियों को चिन्ह्ति करने के निर्देश दिए। वृक्षारोपण एक्सप्रेस-वे, हाई-वे, सड़क, नहर, औद्योगिक परिसर, राजकीय भूमि सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में एक औषधि वाटिका की स्थापना की सम्भावनाओं पर कार्य किया जाए।      

योगी ने कहा कि जो पौधे रोपित किए जाएं, उनकी पूरी देखभाल व सुरक्षा हो, ट्री गार्ड की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित कर उन्हें ‘हेरिटेज ट्री' के रूप में संरक्षित किया जाए। वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश विगत वर्षों में सर्वाधिक वृक्षारोपण करने वाला राज्य बना है। ‘हेरिटेज ट्री' के चयन और संरक्षण के सम्बन्ध में कार्य किया जा रहा है। वृक्षारोपण के लिये विश्व रिकॉर्ड बना है। उत्तर प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उन्होंने कहा कि 30 करोड़ पौधों को रोपित करने के लक्ष्य में वन विभाग 10.80 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग 10.56 करोड़, कृषि विभाग 2.01 करोड़, उद्यान विभाग 1.33 करोड़, पंचायतीराज विभाग 1.20 करोड़, राजस्व विभाग 1.20 करोड़, पर्यावरण विभाग 1.20 करोड़ पौधरोपण शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!