हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: दो सगे भाइयों समेत 3 की मौत, 6 घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 29 Nov, 2022 04:42 PM

tragic road accident in hardoi 3 including two brothers killed

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मस्तीपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसे कार में सवाल सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने...

हरदोई ( मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मस्तीपुर पुलिया के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी कार हादसे का शिकार हो गई। जिसे कार में सवाल सभी लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।  जहां दो भाइयों सममे तीन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मस्तीपुर पुलिया के पास की बताई जा रही है। जहां पर साण्डी थाने के पिंडारी गांव निवासी 59 वर्षीय पट्टे पुत्र कल्लू,पट्टे का छोटा भाई 52 वर्षीय हिम्मत,9 वर्षीय नेहा पुत्री अशोक, 11 वर्षीय हिमांशु पुत्र अशोक,10 वर्षीय विशोक पुत्र हिम्मत और 58 वर्षीय रामदेवी पत्नी रामेश्वर बेहटा गोकुल थाने के बेहटा धीरा तिलक चढ़ाने गए हुए थे। तिलक समारोह समाप्त होने बाद सभी लोग टाटा सफारी से वापस लौट रहे थे। इसी बीच बेहटा गोकुल मस्तीपुर पुलिया के पास मोड़ पर पहुंचते ही टाटा सफारी खाई में जा गिरी। जिससे उस पर सवार हिम्मत,पट्टे और नेहा की वहीं पर मौत हो गई जबकि रामदेवी, हिमांशु व विशोक बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से ख्मी हुए लोगों जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर तीन को डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। जबकि 6 लोगों को इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलक चढ़ा कर वापस लौट रहे एक टाटा सफारी कार खाई में गिर गई। जिससे दुल्हन के घर वाले हादसे का शिकार हो गए।  इस हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतकों के शवों को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!