पूर्व BJP सांसद के काफिले में भीषण हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Oct, 2026 07:14 PM

horrific accident involving former bjp mp s convoy scorpio hits divider head c

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले में शामिल कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार को पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले में शामिल कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके कारण उनके सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सौरिख के थाना प्रभारी भागमल सिंह ने बताया कि पाठक दोपहर के समय आगरा से कन्नौज की ओर आ रहे थे, तभी सौरिख क्षेत्र के निकट उनके काफिले में शामिल कार डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि हादसे में पूर्व सांसद के गनर अभिषेक त्रिपाठी (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक और एक अन्य सिपाही घायल हो गया।

सिंह ने बताया कि पाठक सुरक्षित हैं। सूत्रों ने बताया कि पाठक दूसरे वाहन में सवार थे। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि त्रिपाठी की मौत की सूचना उनके परिजन को दे दी गई है। पुलिस ने बताया घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल सिपाही और ड्राइवर का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने क्रेन से स्कॉर्पियो को हटवाकर किनारे कराया। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक इटावा से कन्नौज जा रहे थे। उस दौरान ये हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!