लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करना परिवार को पड़ा महंगा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jul, 2019 11:23 AM

to the woman with sticks beaten to death

यहां औराई थाना क्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठियों से लड़की के परिवार पर हमला कर दिया और एक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ....

भदोही(उप्र): यहां औराई थाना क्षेत्र में लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर कुछ लोगों ने लाठियों से लड़की के परिवार पर हमला कर दिया और एक महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश एस. ने बताया कि इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 2 फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि औरंगाबाद गांव में मुदस्सिर की लड़कियों से वहीं के कुछ लड़के छेड़खानी करते रहते थे। गत मंगलवार की रात को भी छींटाकशी करने का मुदस्सिर ने विरोध किया तो आफताब, माहताब, निज़ाम और रियाज़ ने मुदस्सिर के घर में घुसकर पूरे परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में मुदस्सिर की पत्नी बिलकीस (45) के सिर पर कई लाठियां लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले में 5 लोग घायल हुए हैं। आरोपी निज़ाम और उसके लड़के रियाज़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तनाव के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!